फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, one KG, hashish, traffickers, two arrest

एक किलो चरस समेत दो तस्कर काबू

Tue, 04 Feb 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 04 Feb 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, one KG, hashish, traffickers, two arrest
धार कलां पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके  पास से एक किलो चरस बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी रूरल-2 मनोज कुमार ने बताया कि धार कलां पुलिस थाना के इंचार्ज भारत भूषण पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे।

गांव डल्ला के चमरोड़ मोड़ के पास एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने उसके पास से आधा किलो चरस बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के थाना किहार के गांव डेडियाली निवासी मीरचंद के रूप में हुई।

वहीं एएसआई केवल कृष्ण ने दुनेका में नाके के दौरान एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

उसकी पहचान चंबा के तीसा पुलिस थाने के गांव चचरोड़ निवासी कुवर सिंह के रूप में हुई। धार कलां पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी हिमाचल से चरस लाकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed