फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, market Committee, break, shops houses

मार्केट कमेटी ने चलाया पीला पंजा

Wed, 29 Jan 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 29 Jan 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, market Committee, break, shops houses
सब्जी मंडी पठानकोट आने-जाने वालों के लिए खुशी की खबर है। कुछ समय बाद सब्जी मंडी मार्केट कमेटी की अपनी सड़क शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


चाचा रसोई से ढाकी रोड वाले इस रास्ते को बहुत पहले ही हरी झंडी मिल जानी चाहिए थी लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और कोर्ट में केस होने के कारण मार्केट कमेटी को रास्ता साफ करवाने में वर्षों लग गए।

ढाकी रोड से चाचा रसोई तक मार्केट कमेटी सौ फुट चौड़ी सड़क बनाएगी। जो भी घर या जगह इस रास्ते में आती थी उसे कमेटी ने मुआवजा देने के साथ ही एक दिन पूर्व खाली करने का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन


बुधवार को डीजीएम रामपाल धारीवाल, डीजीएम परमजीत, नायब तहसीलदार लक्ष्मण सिंह, तहसीलदार जसबंत सिंह, मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी बलवीर सिंह, कुलजीत सिंह, विजय, करण ठाकुर जेसीबी मशीन पुलिस सुरक्षा में लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान 20 घर और 10 दुकानें तोड़ी गईं। साथ ही चाचा रसोई का आधा हिस्सा भी तोड़ा गया। मौके पर कोई दखल अंदाजी या विरोध न हो इसलिए एसएचओ डिवीजन नंबर दो अश्विनी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।


आढ़ती यूनियन के प्रधान सुरजीत सिंह और राकेश पम्मी ने इस पर खुशी जताई है।

ये थी समस्या
सब्जी मंडी पठानकोट व एफसीआई गोदाम जाने के लिए इस समय कोई रास्ता नहीं है। पहले रेलवे विभाग के रास्तों को सभी वाहन उपयोग में लाते थे लेकिन अब रेलवे ने बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी है।

मजबूरन वाहनों को ढाकी रोड से मोहल्ला नेहरू नगर से होकर गुजरना पड़ता है। इसके खिलाफ मोहल्ले के लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed