{"_id":"6e5940f1f53d4e7659c349a456a960b3","slug":"pathankot-excuses-leave-house-wife-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ने के बहाने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर छोड़ने के बहाने पत्नी को पीटा
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 06 Feb 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
गांव मनवाल निवासी एक महिला ने अपने पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। घायल महिला राधा को पठानकोट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
राधा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले इंदिरा कालोनी निवासी नरेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
इसके कारण वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसने बताया कि वह खर्च चलाने के लिए एक दुकान पर काम करती है। बुधवार रात उसका पति स्कूटर पर आया और उसे घर छोड़ने की बात कही।
इसपर महिला उसके साथ स्कूटर पर बैठ गई लेकिन उसका पति उसे घर छोड़ने की बजाए उसे गांव कानपुर की ओर ले गया। वहां पास ही स्थित एक भट्ठे पर ले जाकर उसने उसकी पिटाई की और उसे वहीं छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
घायल महिला किसी तरह सड़क पर आई और परिजनों को इसकी सूचना दी। महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।