{"_id":"3356e8f59cf97cfa3f7c902335bd1fe1","slug":"health-centers-celebrated-cancer-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर चेतना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर चेतना दिवस मनाया
अमर उजाला,गुरदासपुर
Updated Thu, 07 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। जिले के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार बेरी के निर्देश पर उनके कार्यालय सभी सीएचसी और पीएचसी में वीरवार को कैंसर चेतना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अफसर डॉ. बी एस बाजवा ने बताया कि कैंसर चेतना दिवस मनाने का मकसद लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
इसके मुताबिक मरीजों को बीमारी के 12 लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि वे बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच करवा कर जल्दी इलाज शुरू करवा लें।
मेडिकल हेल्थ अफसर कम जिला नोडल अफसर डॉ. प्रभजोत कलसी ने बताया कि अगर किसी की छाती या शरीर के किसी भी अंग में गांठ या गोला है। भोजन निगलने समय थोडे़ समय से रुकावट है, आवाज लंबे समय से बैठ गई हो, लगातार लंबी खांसी, बलगम में खून, पखाने में बिना दर्द खून आता है।
विज्ञापन
वजन घटना, शरीरी के किसी कुदरती छेद जैसे की गुप्त अंग, मसूडे, नाक, कान, गले में बिना वजह खून निकलना, बिना कारण सिर दर्द और दौरे पड़ने आदि लक्षण हो तो उसे डाक्टर से जांच करवानी चाहिए। जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. चरणजीत सिंह काहलों ने कैंसर के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों को अपना दूध ना पिलाना, तंबाकू का सेवन करना, शराब पीना और परिवार में किसी सदस्य को कैंसर होना आदि कैंसर का कारण बन सकते है।
डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. नीलम पाराशर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कैंसर के मरीजों को मुख्यमंत्री पंजाब कैंसर राहत कोष के जरिए डेढ़ लाख रुपये की मदद इलाज के लिए दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिला गुरदासपुर में 729 मरीजों को अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दी जा चुकी है। इस मौके पर डॉ. आदर्शजोत कौर, डॉ. रविंदर और अलग अलग ब्लाकों से आए एएनएम, नर्सिग विघार्थीयों ने भाग लिया।