{"_id":"66262bf98f5d3dbc33f841e02d3c04d4","slug":"gurdaspur-violence-women-presidents-seven-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सरपंच से मारपीट, सात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सरपंच से मारपीट, सात पर मामला दर्ज
अमर उजाला, धारीवाल (गुरदासपुर)
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
गांव लालोवाल की वर्तमान महिला सरपंच से मारपीट करने के आरोप में पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गांव लालोवाल की सरपंच जसविन्द्र कौर पत्नी हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होेने के बाद वापस लौट रहीं थी तभी पुरानी रंजिश के कारण गांव के कुछ लोगों ने उनसे गालीगलौच शुरू कर दी।
कुछ लोगों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हो गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद सोढी पुत्र दलबीर सिंह, अमरेंदर पाल सिंह, काबल सिंह पुत्र बचन सिंह, कुलविन्द्र कौर पत्नी काबल सिंह, मनजीत कौर पुत्री दलबीर सिंह, सर्बजीत सिंह, हरजिन्द्र सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी गांव लालोवाल उनके घर पहुंचे और उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी।
उन्होंने उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए और उनकी बालियां, चेन लूटकर फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए इसपर सभी लोग भाग निकले।
पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां के मुखी मनजीत सिंह ने बताया कि सरपंच के बयानों के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।