फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   ?four patient of dengue found in pathankot

पठानकोट में डेंगू के चार और मरीज मिले

Thu, 17 Oct 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Thu, 17 Oct 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
?four patient of dengue found in pathankot
पठानकोट। जिला में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। चार और मरीजों के पॉजिटिव मिलने से डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। जबकि डेंगू के पांच और संदिग्ध मामले सामने आए हैं। उनके सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग ने डेंगू के दस संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से चार मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। जिला नोडल अफसर डा. सुच्चा राम ने बताया कि गांव बुढ़ानगर निवासी अंशू (12), गांव ढाह कुल्हाड़ा के सोमराज (28), शहर के मोहल्ला सैली कुलियां के परमिंद्र सिंह (28) और ढाकी निवासी नरेश कुमार (35) में डेंगू पाजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआत में उनके प्लेटलेट्स की मात्रा काफी कम थी ।
विज्ञापन


 नए प्लेटलेट्स सेल चढ़ाने के बाद अब उसकी हालत स्थिर है। इसी तरह से डेंगू के पांच और संदिग्ध मामले सामने आए। इनमें ढाकी निवासी मलकीत सिंह, बम्याल निवासी अनिल, कुमार, थरियाल निवासी रमन और नेहरू नगर निवासी रोहित और चक्की पुल सैली कुलियां निवासी रिशू में डेंगू के लक्षण पाए जाने और प्लेटलेट्स कम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. सुच्चा राम ने बताया कि उक्त पांचों के सैंपल जांच को ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों के संबंधित हेल्थ सेंटर की टीम को उक्त गांवों में स्प्रे करने और सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके साथ ही इन गांवों में स्प्रे कराने और पंचायतों को साफ सफाई का पक्का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर और आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें।

कूलरों, छत पर पडे़ टायरों पुरानी चीजों के बीच पानी न जमा होने दें। इसके अलावा शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। उल्लेखनीय है कि जिला में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है, जबकि सौ से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed