{"_id":"f043b4694c1ecba4d84aa4381321e134","slug":"five-players-selected-judo-coach-gurdaspur-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर के पांच खिलाड़ी चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर के पांच खिलाड़ी चयनित
गुरदासपुर ।
Updated Sun, 11 May 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेे के गुरदासपुर जुडो कोचिंग सेंटर के पांच खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय जूडो कोचिंग कैंप में हुआ है। इस कैंप में शामिल होने से पूर्व इन खिलाड़ियों ने जूडो कोच अमरजीत शास्त्री को कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया है। इस संबंध में अमरजीत शास्त्री ने बताया कि जसलीन सैनी, साहिल पठानिया, हरमीत सिंह भारतीय जूडो फेडरेशन द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र में आयोजित कैंप में भाग लेंगे।
मई के अंतिम सप्ताह में कामनवेल्थ गेम्स स्काटलैंड के लिए चुने गए खिलाड़ी ताशकंद उज्बेकिस्तान में विदेशी टीमों के साथ तैयारी करेंगे। इसी तरह सेंटर के दो अन्य खिलाड़ी कर्मजीत सिंह मान व अवतार सिंह टिपोली जारजिया में अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कैंप के लिए चुने गए हैं।
इन खिलाड़ियों को जिंदल स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित किया गया है। अवतार सिंह ने साउथ एशिया में गोल्ड मेडल जीता है और कामनवेल्थ गेम्स के लिए भी भारतीय जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूडो वेल्फेयर सोसायटी गुरदासपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह सरोआ, जिला खेल अधिकारी सुखबीर कौर, सुखबीर सिंह, सतीश कुमार, नवीन सल्गोत्रा तथा खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।