फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   five players, selected, judo, coach, Gurdaspur. Coaching

गुरदासपुर के पांच खिलाड़ी चयनित

Sun, 11 May 2014 10:05 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Sun, 11 May 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
five players, selected, judo, coach, Gurdaspur. Coaching
जिलेे के गुरदासपुर जुडो कोचिंग सेंटर के पांच खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय जूडो कोचिंग कैंप में हुआ है। इस कैंप में शामिल होने से पूर्व इन खिलाड़ियों ने जूडो कोच अमरजीत शास्त्री को कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया है। इस संबंध में अमरजीत शास्त्री ने बताया कि जसलीन सैनी, साहिल पठानिया, हरमीत सिंह भारतीय जूडो  फेडरेशन द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र में आयोजित कैंप में भाग लेंगे।
विज्ञापन


मई के अंतिम सप्ताह में कामनवेल्थ गेम्स स्काटलैंड के लिए चुने गए खिलाड़ी ताशकंद उज्बेकिस्तान में विदेशी टीमों के साथ तैयारी करेंगे। इसी तरह सेंटर के दो अन्य खिलाड़ी कर्मजीत सिंह मान व अवतार सिंह टिपोली जारजिया में अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कैंप के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को जिंदल स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित किया गया है। अवतार सिंह ने साउथ एशिया में गोल्ड मेडल जीता है और कामनवेल्थ गेम्स के लिए भी भारतीय जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूडो वेल्फेयर सोसायटी गुरदासपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह सरोआ, जिला खेल अधिकारी सुखबीर कौर, सुखबीर सिंह, सतीश कुमार, नवीन सल्गोत्रा तथा खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed