{"_id":"c2438e09cface8a5cee902510362107b","slug":"dr-anup-singh-awarded-batala-punjabi-folk-likhari-literary","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक लिखारी मंच ने डॉ. अनूप सिंह को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक लिखारी मंच ने डॉ. अनूप सिंह को सम्मानित किया
बटाला।
Updated Sun, 18 May 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी लोक लिखारी मंच और बटाला की अन्य साहित्यिक संस्थाओं की ओरसे रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बटाला क्लब में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शायर, साहित्यकार ,कवि और लेखक शामिल हुए। इस मौके पर बटाला के रहने वाले डॉ. अनूप सिंह को पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना का जनरल सचिव चुने जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. जोगिंदर सिंह, ध्यान सिंह शाह सिकंदर, दविंदर दीदार, जसवंत हांस और सुखदेव सिंह प्रेमी ने संयुक्त रूप से की। रविवार को इस साहित्यिक समारोह में प्रमुख रूप से जसवंत हांस , सुच्चा सिंह रंधावा, हरपाल नागरा, गुरप्रताप काहलों, चन्न बोलेवालिया, बलविंदर गंभीर, नरिंदर संघा, सुरिंदर सिंह निमाणा, भजन मलकपुरी, तलविंदर कौर, सुरिंदर कौर, विनोद जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं को समारोह में बैठे श्रोतागण से साझा किया ।
समारोह में डॉ. अनूप सिंह ने 1972 से अब तक के अपने संघर्षशील जीवन और विशेष रूप में अपनी साहित्यक सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य दो लेखकों को भी सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रिंसीपल भारत भूषण, जोगिंदर सिंह फुल, अशोक कुमार, गुरमेज सिंह, गुरबचन सिंह बाजवा, बलदेव सिंह रंधावा अदि उपस्थित थे।