फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   border, JPC, reach, search, deficiency

जेपीसी ने बॉर्डर पर पहुंच ढूंढीं खामियां

Thu, 11 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 11 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
border, JPC, reach, search, deficiency
एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा प्रबंधों में कई खामियां सामने आई हैं। इन खामियों का पता लगाकर उन्हें दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के तहत वीरवार को 12 सदस्यीय संयुक्त संसदीय कमेटी ने गुरदासपुर और पठानकोट बॉर्डर एरिया का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

पहले दीनानगर और उसके बाद पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले ने सुरक्षा प्रबंधों में चूक की पोल खोलकर रख दी है। इन आतंकी हमलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते गुरदासपुर और पठानकोट में बॉर्डर के इलाके में क्या-क्या खामियां है इन्हें दूर करने के लिए केंद्र की ओर से गठित संयुक्त संसदीय कमेटी ने वीरवार को गुरदासपुर और पठानकोट बॉर्डर एरिया का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदासपुर में कमेटी के चेयरमैन प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि पठानकोट में जो हमला हुआ उसके बारे में सबको पता है लेकिन कुछ बातें हैं जिनके जवाब सामने लाना बेहद जरूरी है। जैसे कि आतंकी किस रास्ते से घुसपैठ करने घुसे, कैसे आए और किसने उनकी मदद की। इनका जवाब अब तक मिला नहीं।

उन्होंने बताया कि इन सवालों के जवाब के लिए ही केंद्र सरकार की ओर से यह विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि जो कमियां मिलेंगी उनकी रिपोर्ट बनाकर पार्लियामेंट में दी जाएगी।


चेयरमैन प्रदीप भट्टाचार्या ने बताया कि बॉर्डर पर जहां-जहां फेंसिंग की कमी है वहां बाड़ लगाना जरूरी है। इसके अलावा बॉर्डर पर फ्लड लाइट लगाना भी जरूरी है। परमानेंट वॉल के बारे में उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी बात नहीं हुई है। अपनी रिपोर्ट में वह इसका भी जिक्र जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed