फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Baltal, protest, highway, Sujanpur, Pathankot

बालटाल की घटना पर आक्रोश बरकरार

Tue, 22 Jul 2014 10:26 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)।
सुजानपुर (पठानकोट)। Updated Tue, 22 Jul 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Baltal, protest, highway, Sujanpur, Pathankot
बालटाल में अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए गए लंगरों पर हमले के विरोध में मंगलवार को सुजानपुर पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान दुकानों के आगे तले जड़े रहे। हिंदूवादी संगठनों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शहर में जगह-जगह पर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही उनकी ओर से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के चेयरमैन सुरिंद्र मन्हास के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल नंबर पांच पर जाम लगाकर जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इससे पहले शहर में रोष मार्च निकाला गया, जो कि मेन बाजार, कठुई बाजार, सब्जी मंडी से होते हुए पुल नंबर पांच पर पहुंचा। मन्हास ने कहा कि बालटाल में अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए लंगरों में तोड़फोड़ कर आगजनी करने वाले लोगों के खिलाफ अभी तक जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत लंगर पर हमला किया गया है। हमले में शामिल लोगाें के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न करना यह दर्शाता है कि वहां की सरकार अलगाववादियाें के इशारे पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से हमले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस और सेना को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए लंगरों के हुए नुकसान के लिए उन्हें मुआवजा दिया जाए।



इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान रूप लाल, अश्विनी शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सुनील सिंह हैप्पी, रवि देवा, बहादुर सिंह, कमल मुरादपुर, बलवीर मन्हास, उदय भाटिया,राकेश सलगोत्रा, विशाल भनोट, पवन जसरोटिया, योग राज, संदीप सलारिया, भानु प्रताप, सतीश कुमार, अर्जुन सलारिया, दीपक बावा, विजय सिंह, बोध राज, रिशु ठाकुर, जतिन ठाकुर, चेतन , राकेश कुमार,चरण दास, डिंपल शर्मा, विक्की बावा  उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed