फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Auto, car, school, children, four, injured, Punjab, hospital, Pathankot

कार से टकराया स्कूली बच्चों का आटो, चार बच्चे घायल

Tue, 15 Jul 2014 10:47 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 15 Jul 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
Auto, car, school, children, four, injured, Punjab, hospital, Pathankot
स्कूली बच्चों को विद्यालय तक लाने और घर लेजाने के लिए सुरक्षा का खयाल रखने के मामले में लापरवाही मंगलवार को एक बार फिर सामने आ गई। शहर के पंजाब महल रोड पर मंगलवार की दोपहर कार और स्कूली बच्चों से भरे आटो के बीच हुई टक्कर में आटो सवार चार बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना में आटो चालक को भी चोटें आईं। घायलों को किसी प्रकार स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान निखिल व रोबिन निवासी जुगियाल, भूषण कुमार व अभिषेक दोनों निवासी छन्नी मिन्हासां और आटो चालक गुलशन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए आटो चालक गुलशन ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंगलवार को भी आटो में स्कूली बच्चों को बैठाकर उन्हें घर छोड़ने के लिए जुगियाल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अबरोल नगर रोड स्थित पंजाब महल के पास पहुंचा, आगे से आ रही सेंट्रो कार ने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो असंतुुलित होकर बीच सड़क पर पलट गया। घटना से आटो में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में वहां स्थानीय लोग जुट गए। कार चालक लक्की ने बताया कि आटो चालक द्वारा ओवर टेक करने के दौरान यह घटना हुई। उधर, थाना डिवीजन नम्बर एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आटो व कार को अपने कब्जे में ले लिया।

कनव की मौत के बाद भी नहीं ली सबक
बीते कुछ माह पहले ही शहर में स्कूल वैन की चपेट में आकर कनव नामक बच्चे की मौत हुई थी। यह घटना भी कनव के स्कूल से घर लौटने के दौरान हुई। वह एंजल्स पब्लिक स्कूल का छात्र था। घटना के बाद स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने और उन्हें वापस घर पहुंचाने के  मामले में सुरक्षा की अनदखी को लेकर सवाल खड़े हुए थे।


ऐसे मामले में अन्य अभिभावकों और शिक्षकों को जागरूक करने के लिए खुद कनव के परिजनों की ओर से भी अभियान चलाया गया। इस बीच मंगलवार को भी एक बार फिर हुई दुर्घटना से साबित हो गया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर न तो स्कूल प्रबंधन और न ही अभिभावक गंभीर हैं।

उधर, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम शर्मा का कहना है कि अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को आटो की बजाए स्कूल बस से स्कूल भेजें। ताकि बच्चे सेफ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed