फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   attacked, police, uniform, Berhampur case, arrested, Gurdaspur

दबिश को पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला, फाड़ी वर्दी

Wed, 04 Jun 2014 11:06 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Wed, 04 Jun 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
attacked, police, uniform, Berhampur case, arrested,  Gurdaspur
नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से चलाए गए छापामार अभियान के बीच पुलिस को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात बहरामपुर में दबिश के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला हुआ।
विज्ञापन


पुलिस पूर्व में मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उनके घर दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से परिजन भड़क उठे और उन्होंने पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी गई। इस आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बहरामपुर में पुलिस ने नाके के दौरान दो युवकों को नसीले कैप्सूल के साथ पकड़ा था। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर कस्बा बहरामपुर के एक घर में मंगलवार रात पुलिस पार्टी ने छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई पर घर में सदस्य भड़क उठे। उन्होंने कार्रवाई पर विरोध प्रकट करते हुए पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में एएसआई गुरमीत सिंह की वर्दी फाड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरामपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज विजय पाल सिंह से बताया कि गुरमीत सिंह के बयान के आधार पर दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान रुस्तम सिंह पुत्र सोहन सिंह, मंदीप कौर पत्नी रुस्तम सिंह तथा रघुबीर कौर पत्नी सोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने रुस्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दोनाें महिलाएं फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed