फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   aap begin electoral battle in punjab form Pathankot

पठानकोट में आप की चुनावी जंग का आगाज

Thu, 09 Jan 2014 11:05 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Thu, 09 Jan 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
aap begin electoral battle in punjab form Pathankot
पठानकोट। आम आदमी पार्टी (आप) ने वीरवार को पठानकोट में भाजपा के गढ़ से अपनी चुनावी अभियान की शुभारंभ की। पठानकोट में जनसभा कर आप ने सूबे में अपने अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश मोहन श्रीवास्तव ने विवादित मुद्दों पर चुप्पी साधे रखी। जनसभा में उन्होंने पंजाब की अकाली-भाजपा समेत कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में लोस चुनाव लड़ने की घोषणा कर प्रत्याशियों से आप की शर्तों को पूरा कर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई पर लगाम और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव पड़ेगी।्र
विज्ञापन


रमेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र में भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। आजादी से पहले जनता ने गोरों की सरकार से मुकाबला किया और अब भ्रष्टाचारियों का मुकाबला करना है। इसके लिए एक आवाज की जरूरत है। अकाली-भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 10  साल तक राज्य में तराजू पर कमल को तोला गया है, जबकि हाथ कमजोर पड़ गया। उन्होंने कहा कि झाडू की फटकार से सूबे में भ्रष्टाचार को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी लोस चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पठानकोट से  पार्टी का अभियान के बाद अमृतसर और जालंधर में  जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया आगामी लोस चुनाव में बादल आसमानी बादलों के बीच भी नजर नहीं आएंगे। अकाली-भाजपा को आड़े हाथ लेते आप नेता ने कहा कि दस साल में सूबे के मंत्रियों ने पैसे का दुरुपयोग किया है और आने वाले भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की हितैषी अकाली भाजपा के कार्यकाल में सबसे अधिक आत्महत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों में हताशा और दफ्तरों में भ्रष्टाचार है। लुधियाना और जालंधर में मिडिल इंडस्ट्री बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षमतावान पंजाबी कनाडा और अमेरिका में नाम कमा रहे हैं और उन्हें पंजाब में माहौल क्यों नहीं मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नौजवानों को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है और बेरोजगार हताश होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 60 साल में देश की विदेश नीति बढ़िया थी, तो भारत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य क्यों नहीं बन पाया।  इस मौके पर एडवोकेट एचएस फूलका ने कहा कि 1984 दंगों में सिखों को इंसाफ दिलाने समेत भ्रष्टाचार और अन्य मुददों को लेकर पिछले 30 सालों से समाज की सेवा कर रहे हैं इसलिए आप की नीतियां में समानता देखकर पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए दविंद्र दर्शी ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर आप के कार्यकर्ता अनूप सिंह और हर्ष कालरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश  यादव, एसपी सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed