{"_id":"08d9e5394dabbe2fee26d403276df0be","slug":"-504892","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैबिट फार्मिंग दवाएं बेचीं तो मान्यता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैबिट फार्मिंग दवाएं बेचीं तो मान्यता रद्द
पठानकोट
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक जनरल बॉडी की बैठक रविवार को हुई। इसमें विधायक अश्वनी शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल और ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रमनीक सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर दवा विक्रेताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश महाजन बब्बा ने कहा कि हैबिट फार्मिंग दवाओं को बेचने वाले दवा विक्रेताओं की मान्यता रद्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति हैबिट फार्मिंग दवाओं को नियमों के विपरीत बेचते हैं तो एसोसिएशन उनका बायकाट करेगी।
महाजन ने कहा कि कुछ दवा कंपनियां दवा विक्रेताओं के हितों का ध्यान नहीं रखती हैं और मार्जन में कटौती करती हैं। कुछ कंपनियां अब भी अपना अड़ियल रवैया अपनाए हैं। इसीलिए एसोसिएशन ने ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के निर्देश पर उक्त कंपनियों की दवाएं बेचना बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि केमिस्ट नियमों के विपरीत ऐसी कोई भी दवा न बेचें। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी बिना ड्रग इंस्पेक्टर के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी नहीं कर सकता। अगर कोई पुलिस कर्मचारी और अधिकारी उनकी दुकानों पर बिना ड्रग इंस्पेक्टर के छापामारी करने आता है तो तुरंत इसके बारे में उन्हें बताएं।
उन्होंने दावा किया कि पठानकोट के केमिस्ट मेडिकल नशा नहीं बेचते और न ही कभी बचेंगे। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रमनीक ने कहा कि किसी भी दवा विक्रेता को बिना वजह से परेशान नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल रामपाल, एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश लट्टू, महासचिव विकास विग, हनीश महाजन, कोषाध्यक्ष नरिंदर महाजन, विनय ढींगरा, अतुल, हरीश, संजय, मुनीष, रमण गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरिंदर महाजन, राजेश गुप्ता, संजय सूद, अजय सूद, लाडी महाजन, सूरज वडियाल, विशाल शर्मा, रेशम राणा, दीपक कुमार, अरुण शर्मा, रजनीश महाजन, जीवन, अश्वनी भारत, विपिन ठाकुर, मोक्ष कुमार, राकेश और अजय बिल्लू मौजूद रहे।