फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One Student of Government school came Positive in Nangal, Entire class ordered to remain in confinement 

पंजाब: नंगल में सरकारी स्कूल की एक छात्रा संक्रमित, पूरी क्लास 14 दिनों के लिए रहेगी एकांतवास में 

Thu, 12 Aug 2021 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 09:18 AM IST
सार

पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने अधिकारियों को आरटीपीसीआर टेस्टों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में प्रतिदिन 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
One Student of Government school came Positive in Nangal, Entire class ordered to remain in confinement 
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में सरकारी दिशा निर्देशों के तहत तमाम स्कूल तो खुल गए लेकिन स्कूल खुलते ही बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में भय का माहौल बनने लगा है। नंगल के स्वामीपुर बाग की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के पॉजिटिव आने से पूरी क्लास को ही एकांतवास में रहने के आदेश जारी किए गए हैं।   

विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल बलजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को उनके स्कूल में विभिन्न क्लासों में शिक्षा ग्रहण कर रहे कुल 226 छात्रों में से फिलहाल 79 छात्र-छात्राओं के ही कोरोना टेस्ट किए गए थे और शाम को ही उन्हें 12वीं कक्षा की एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव होने का मैसेज मिला है।
विज्ञापन



जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार खोसला ने कहा कि 12वीं कक्षा की एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण सरकारी दिशा निर्देशों के तहत क्लास के सभी बच्चों को 14 दिनों के लिए घर में ही एकांतवास में रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर दो बच्चे और पॉजिटिव आ जाते तो स्कूल 14 दिन के लिए बंद किया जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के स्कूलों में अब रोज होंगे 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट

लुधियाना के दो स्कूलों में विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने संबंधित विभागों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को आरटीपीसीआर टेस्टों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में प्रतिदिन 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को संक्रमण की रोकथाम के लिए टीके की दोनों खुराक लगवाने वाले शिक्षकों और अन्य स्टाफ को स्कूल आने की अनुमति देने की व्यवस्था करने की हिदायत दी।


ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि रोजाना 40 हजार नमूने लेने के लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा किया जाए, यदि कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो टेस्टिंग में और तेजी लाई जाए। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ राज्य में कोविड के हालात की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने पड़ोसी राज्य के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट की। उन्होंने आने वाले त्योहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों को संक्रमण दर पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed