फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One died After Blast in Firecrackers at Amloh of Punjab

पंजाब : पटाखों से भरी रेहड़ी में धमाका, 25 फुट ऊपर उछले दो लोग, एक की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना

Mon, 19 Apr 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/अमलोह (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/अमलोह (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 12:24 PM IST
सार

हादसा उस समय हुआ जब रेहड़ी से पटाखों में पड़ने वाले पोटाश के भरे 4-5 थैले लेकर मलौद से अमलोह के बाजार में सप्लाई देने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव टिब्बी में पहुंचे तो ऊबड़-खाबड़ रास्ते होने के कारण ब्लास्ट हो गया। 

विज्ञापन
One died After Blast in Firecrackers at Amloh of Punjab
अमलोह में गांव टिब्बी में पटाखों में धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमलोह में सोमवार सुबह पटाखों से भरी एक रेहड़ी में धमाका हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला गांव टिब्बी का है। जानकारी के अनुसार, ये पटाखे मलोद से अमलोह ले जाए जा रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे हुआ। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह रेहड़ी से दो लोग पटाखों में पड़ने वाले पोटाश के भरे 4-5 थैले लेकर मलौद से अमलोह के बाजार में सप्लाई देने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव टिब्बी में पहुंचे तो ऊबड़-खाबड़ रास्ते होने के कारण ब्लास्ट हो गया। जिससे रेहड़ी पर बैठे दो लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर है जिसे अमलोह के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों से भरी रेहड़ी पर हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि रेहड़ी पर बैठे व्यक्ति करीब 25 फुट ऊंचाई पर उछल गए और एक व्यक्ति किसी के घर में जा गिरा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इस धमाके के कारण कई घरों के दरवाजे व खिड़कियां टूट गई। घटना का पूरा वीडियो एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान रविंदर कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी गांव सोमल खेड़ी मलौद थाना पुलिस जिला खन्ना के तौर पर हुई है। वह बारूद की 4-5 बोरियों के ऊपर बैठा था। जबकि रेहड़ी चला रहा व्यक्ति सुरिंदर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी मलौद खेड़ी पुलिस जिला खन्ना को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है।  जानकारी मिलते ही अमलोह पुलिस के डीएसपी और एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरु की। इसके बाद फारेंसिक टीम भी घटना के बाद कचरा हुई रेहड़ी से साक्ष्य जुटाने पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed