फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nephew and another arrested in murder case of elderly woman in Pathankot

Pathankot: बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, भतीजे ने किया था मर्डर, साथी के साथ रची थी साजिश

Sun, 25 Aug 2024 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

पठानकोट की  टीचर कालोनी में तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश उसके भतीजे ने ही रची थी। 

विज्ञापन
Nephew and another arrested in murder case of elderly woman in Pathankot
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में तीन दिन पहले ही हुई बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बुजुर्ग को दो युवकों ने मारा था। इनमें एक बुजुर्ग महिला का भतीजा है। महिला की हत्या को अंजाम देने वाले पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राम प्रसाद उर्फ रामू निवासी टीचर कॉलोनी पठानकोट और नानक देव उर्फ नानकू थाना डमटाल जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी राम प्रसाद बुजुर्ग महिला के देवर का बेटा है। उसने अपने साथी समेत मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर. 2 की पुलिस को दी शिकायत में मृतक बुजुर्ग महिला नीलम के पति जगदीश राज निवासी टीचर कालोनी ने बताया कि 23 अगस्त को उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए राम प्रसाद और नानक देव को संदेह होने पर हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। 
विज्ञापन




राम प्रसाद के कहने पर नानक देव ने वारदात के ठीक एक दिन पहले महिला के घर की रैकी की। लेकिन, वारदात में कामयाब न होने पर दूसरे दिन फिर प्लानिंग की। इसके बाद राम प्रसाद महिला के घर में छत के जरिए दाखिल हुआ। नानक देव गेट रास्ते घर में घुसा। मृतक बुजुर्ग होने के कारण आरोपियों का ज्यादा विरोध नहीं कर पाई और आरोपियों ने महिला का मुंह दबाए रखा जिस कारण महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद दोनों आरोपी घर से साढ़े 4 लाख रुपये कैश, दो सोने की चूड़ियां व एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी करके फरार हो गए। राम प्रसाद को पता था कि मृतक महिला ने जमीन बेची हुई है और उसके घर में पैसे पड़े हैं। इसलिए राम प्रसाद के पास पैसे न होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 23 हजार रुपये नकदी और महिला के सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed