फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   navjot Sidhu attack on bhagwant Mann Government Said Only economic strength will strengthen Punjab

सिद्धू का मान सरकार पर हमला: बोले- आर्थिक मजबूती ही पंजाब को मजबूत करेगी, सरकार नीतियों पर नहीं कर्ज पर चल रही

Sun, 07 Jan 2024 09:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 09:04 PM IST
सार

आप सरकार ने पंजाब के सिर कर्ज ही इतना चढ़ा दिया कि राज्य की आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है। सिद्धू ने कहा कि पहले 75/25 का खेल चलता था अब 80/20 का खेल चल रहा कि मुझे गिरफ्तार नहीं करना। 

विज्ञापन
navjot Sidhu attack on bhagwant Mann Government Said Only economic strength will strengthen Punjab
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव कोटशमीर में रविवार को रैली को संबोधित करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आर्थिक मजबूती ही पंजाब को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बॉर्डर खोल दिए जाए तो बड़े स्तर पर किसानों का व्यापार बढ़ेगा। आप सरकार नीतियों पर नहीं ब्लकि कर्ज पर चल रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आप सरकार के कार्याकाल में आए दिन सरेआम हत्याएं हो रहीं और युवाओं को चिटटे का नशा निगल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय चिटटा बंद करने का शोर मचाकर सता में आए अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान चुप बैठे हैं। राज्य में कानून वस्वस्था बुरी तरह फेल हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब के सिर कर्ज ही इतना चढ़ा दिया कि राज्य की आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है। सिद्धू ने कहा कि पहले 75/25 का खेल चलता था अब 80/20 का खेल चल रहा कि मुझे गिरफ्तार नहीं करना। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं पर आप से मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि समझोते के साथ पार्टी का किरदार गिर जाता है। 

विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नीतियों से चलती है ना कि गुलामी करने से सरकार चलती है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने नए वर्ष पर ही करोड़ों रुपये का कर्ज ले लिया है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने 20 हजार करोड़ और शिअद ने 15 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन अब आप सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। 

सिद्धू ने कहा कि आप सरकार कर्ज पर चल रही है। सिद्धू ने शिअद पर निशाना साधते हुए कहा कि पंथक सरकार सिख कौम के जत्थेदार किसी को इंसाफ भी नहीं दिला पाई। शिअद पर आगे निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री जत्थेदारों को अपने घर पर बुलाकर आदेश जारी करवाते रहे हैं।

कांग्रेस नेता सिद्धू ने भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर खोलने की हमायत करते हुए कहा कि अगर दोनों देशों के बॉर्डर खोल दिए जाते तो दोनों देशों के किसानों का बड़े स्तर पर व्यापार बढ़ेगा और साथ ही पंजाब भी तरक्की की राह पर दौड़ेगा। इससे पंजाब की आर्थिकता बढ़ने के असार बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed