{"_id":"640eadac8b6575f72f0adf15","slug":"muktsar-police-issued-circular-to-book-police-band-for-domestic-gatherings-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अब निजी समारोहों में गूंजेंगी मुक्तसर पुलिस के बैंड की धुन, एक घंटे के देने होंगे 3500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अब निजी समारोहों में गूंजेंगी मुक्तसर पुलिस के बैंड की धुन, एक घंटे के देने होंगे 3500 रुपये
Mon, 13 Mar 2023 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:34 AM IST
सार
पुलिस विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक घंटे की बुकिंग के लिए पांच हजार रुपये चार्ज रखा गया है। जबकि प्राइवेट कर्मचारियों व आम लोगों के लिए एक घंटे की बुकिंग के लिए सात हजार रुपये चार्ज रखा गया है।
विज्ञापन
मुक्तसर पुलिस बैंड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे सरकारी कार्यक्रम में तो लोगों को पंजाब पुलिस के बैंड की धुन गूंजती अक्सर ही सुनाई दी होंगी। यदि किसी घरेलू समागम या विवाह फंक्शन में भी पंजाब पुलिस का बैंड धुन बजाता सुनाई दे तो हैरत में मत पड़िएगा। मुक्तसर पुलिस की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर शहरवासियों से घरेलू समागम में मुक्तसर पुलिस का बैंड बुक करवाने की बात कही है। अब कोई भी सरकारी या निजी व्यक्ति पुलिस का बैंड बुक करवा सकता है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक घंटे की बुकिंग के लिए पांच हजार रुपये चार्ज रखा गया है। जबकि प्राइवेट कर्मचारियों व आम लोगों के लिए एक घंटे की बुकिंग के लिए सात हजार रुपये चार्ज रखा गया है। यही नहीं प्रति घंटा के हिसाब से सरकारी कर्मियों से 2500 रुपये तथा आम लोगों से 3500 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन से समारोह स्थल तक जाने के लिए गाड़ी का अतिरिक्त खर्च 80 रुपये प्रति किलोमीटर भी वसूला जाएगा। बैंड बुकिंग करवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस लाइन के अलावा मोबाइल नंबर 80549-42100 पर संपर्क किया जा सकता है।