फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur's roads have turned into deep pits, drivers and pedestrians are becoming victims of accidents

Mohali News: जीरकपुर की सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक व राहगीर

Sun, 13 Apr 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur's roads have turned into deep pits, drivers and pedestrians are becoming victims of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। जीरकपुर में बहुत सी सड़कें ऐसी है जो कि गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। चाहे बात करें बलटाना की या फिर ढकोली या ओल्ड अंबाला रोड की, सभी के हालात खराब हैं। जिनके कारण वाहन चालक और राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
बलटाना की फर्नीचर मार्केट से बलटाना मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। दूसरी ओर गांव बलटाना से पुलिस चौकी की ओर जाने वाली रोड का इससे भी बदतर हाल है। टूटी सड़कों के कारण इतनी धूल उड़ती है कि सारी की सारी मिट्टी दुकानों के अंदर चली जाती है। जिसकी वजह से दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ हल ओल्ड कालका रोड का है। पटियाला चौक से गोल्ड मार्ग प्रोजेक्ट के आगे से गुजरने वाली सड़क पर कई जगह पर गहरे गड्ढे हैं। इसी तरह गुरजीवन विहार कॉलोनी की सारी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पिछले दो वर्ष से कॉलोनी निवासी नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान तक अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं
जबसे पंजाब में सरकार बदली है तब से जीरकपुर शहर का बेड़ा गर्क हो गया है। शहर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। बलटाना की फर्नीचर मार्केट से मेन मार्केट की तरफ जाने वाली सड़क गायब हो चुकी है। प्रशासन को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए। -परमजीत पम्मी धीमान, अध्यक्ष फर्नीचर मार्केट बलटाना

वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं
शहर की सड़क टूटी पड़ी हैं और जगह-जगह पर गहरे गड्ढे बन रहे हैं। इन गहरे गड्ढों के कारण वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और टूट रहे हैं, लोग भी चोटिल हो रहे हैं। टूटी हुई सड़कों के कारण अगर कोई भी दुर्घटना होती है तो उसकी सीधी-सीधी जिम्मेदारी नगर परिषद अधिकारियों की होनी चाहिए। -मणि शर्मा, समाजसेवी बलटाना


कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

गुरजीवन विहार सोशल वेलफेयर सभा ढकोली के अध्यक्ष योगराज सहोता ने कहा कि हमने नगर काउंसिल जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों को कई बार शिकायत की है लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही। हम 13 जनवरी को कमिश्नर से भी मिले थे। उसके बाद एडीसी मोहाली से भी मिले थे।
मोहाली से सुपरिंटेंडेंट ने नगर काउंसिल जीरकपुर को भी एक पत्र लिखा था। हम नगर काउंसिल जीरकपुर में भी 21 जनवरी को गए थे। वहां से हमें 10 दिन का टाइम दिया गया था। लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी काम नहीं हुआ। इसके बाद हमने फिर डीसी मोहाली को पत्र लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया है। इस संबंध में हमारी कॉलोनी के निवासियों ने मीटिंग भी की है। 11 अप्रैल को फिर से डिप्टी कमिश्नर मोहाली से मुलाकात करके अपनी समस्याओं संबंधी अवगत करवाया है। उन्होंने हमारी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। अगर अब भी समाधान नहीं होता तो हमारी सोसाइटी के निवासी तीव्र संघर्ष करेंगे।


अधिकारी कोटज
हमने गुरजीवन विहार की सड़कों को ठीक कराने के लिए 1.37 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। जल्द ही इसका टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां काम शुरू होगा। ओल्ड कालका रोड वाली सड़क बनाने का भी एक करोड़ चार लाख रुपये का एस्टीमेट बन चुका है। इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बलटाना में टूटी सड़कों का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। -अशोक पथरिया, कार्यकारी अधिकारी, नगर कौंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed