फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur youth drowned in river in Canada, relatives pleaded to bring back his body

Mohali News: जीरकपुर का युवक कनाडा में नदी में बहा, परिजनों ने शव लाने की लगाई गुहार

Fri, 18 Jul 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur youth drowned in river in Canada, relatives pleaded to bring back his body
जीरकपुर। जीरकपुर निवासी जतिन गर्ग की कनाडा में नदी में डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा रविवार को कनाडा में हुआ है। परिजनों ने सरकार से उसका शव लाने की गुहार लगाई है। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल से मदद का आश्वासन नहीं मिला है। जतिन गर्ग 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ पीआर-7 रोड पर स्थित उपटाउन सकाला नामक सोसाइटी में रह रहा था।
विज्ञापन

11 महीने पहले ही पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था। जतिन के पिता जीरकपुर में व्यापार करते हैं। परिवार बेटे की मौत से सदमे में है। जतिन गर्ग के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा गत वर्ष 22 अगस्त को कनाडा पढ़ाई करने गया था। दोस्तों के अनुसार जतिन दोस्तों के साथ वॉलीबाल खेलने गया था। खेलते हुए वॉलीबाल साथ से निकल रही नदी में गिर गई थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नदी में बह गया। उन्होंने बताया की जतिन का शव चार किलोमीटर दूर मैकआर्थर आईलैंड पार्क के नजदीक मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed