फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur police conducted flag march, search operation in vehicles and hotels

जीरकपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, वाहनों और होटलों में चलाया तलाशी अभियान

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur police conducted flag march, search operation in vehicles and hotels
जीरकपुर। पुलिस की ओर से विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके साथ ही शहर के होटलों में और सड़कों पर वाहनों की तलाशी अभियान चलाया गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात थे।
विज्ञापन

इस बारे में जीरकपुर पुलिस थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि विधानसभा चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार फ्लैग मार्च निकालकर चेकिंग की गई है और लोगों को अपने मत का इस्तेमाल बिना किसी डर के और लालच बिना करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने लोगों को बेखौफ होकर आजादी से अपनी वोट डालने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने मुलाजिमों के साथ शहर के अलग-अलग होटलों, पीजी हाउस और गेस्ट हाउस में जाकर यहां रुके हुए लोगों के बारे में जानकारी लेकर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने होटलों में ठहरे लोगों से भी पूछताछ की कि वह कहां से यहां आए हैं और उनके पहचान पत्र की भी जांच की। इसके सााि ही होटलों और पीजी हाउस के एंट्री रजिस्टर और वहां रहने वाले लोगों के समान की भी तलाशी ली। पुलिस ने होटल मालिकों, पीजी हाउस और गेस्ट हाउस के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने ग्राहकों को कमरा देने से पहले उनके पहचान पत्र लेकर पूरी जांच करने के बाद ही उनको कमरा दें। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले होटल और पीजी मालिकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में कोई भी अप्रिय घटना रोकने को पुलिस चौकन्नी
पुलिस की ओर से विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बनाए रखने को लेकर शहर में कई प्रवेश द्वारों पर चेकिंग के लिए विशेष नाकाबंदी की गई है। इन जगहों पर पुलिस की ओर से बाहर से आने वाले वाहनों के कागजों की जांच के साथ तलाशी भी ली जा रही है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि राज्य में आचार संहिता लागू है, इस दौरान लोग निर्धारित नकदी ही रख सकते हैं और इससे ज्यादा नकदी लेकर आवाजाही पर मनाही है या अपने साथ रखी गई नकदी का ब्योरा रखना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से पक्के तौर पर विशेष नाके 24 घंटे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ नाके ऐसे हैं जिनको रोज बदल-बदल कर अलग-अलग जगह पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed