फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur Municipal Council Elections: Congress fields candidates in all 31 wards, files nominations in a show of strength

जीरकपुर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सभी 31 वार्डों में उतारे उम्मीदवार, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरे नामांकन

Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur Municipal Council Elections: Congress fields candidates in all 31 wards, files nominations in a show of strength
जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार कांग्रेस पार्टी ने बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 31 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल रैली निकाली, जिसके बाद सभी उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे और पूरे शहर में चुनावी माहौल गर्म हो गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इस बार नगर परिषद चुनाव में पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सभी वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। नामांकन के अंतिम दिन हुए इस शक्ति प्रदर्शन को कांग्रेस की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन



कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से राजेश कुमार, वार्ड 2 से निशा, वार्ड 3 से सतबीर सिंह, वार्ड 4 से सुनीता रानी, वार्ड 5 से ममता राणा, वार्ड 6 से रंजीत कौर, वार्ड 7 से शिवानी गोयल, वार्ड 8 से प्रीतो देवी, वार्ड 9 से विशाल शर्मा, वार्ड 10 से नीटू शर्मा, वार्ड 11 से गुरस्वेक सिंह, वार्ड 12 से प्रियंका, वार्ड 13 से सुखवीर सिंह, वार्ड 14 से हरप्रीत कौर, वार्ड 15 से तरुणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह वार्ड 16 से हरविंदर कौर, वार्ड 17 से हरदीप सिंह, वार्ड 18 से वैशाली रुपाल, वार्ड 19 से सुखदेव सिंह सैनी, वार्ड 20 से अनु गर्ग, वार्ड 21 से गुरचरण सिंह, वार्ड 22 से सरतेज लांबा, वार्ड 23 से संदीप कुमार, वार्ड 24 से हरप्रीत कौर, वार्ड 25 से निरमैल सिंह, वार्ड 26 से किरणदीप कौर, वार्ड 27 से नवतेज नवी, वार्ड 28 से बिंदर कौर, वार्ड 29 से इंदरजीत सिंह, वार्ड 30 से निशा और वार्ड 31 से परंजीत सिंह पम्मी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed