{"_id":"6aa07242a45ec7c2d30716c8","slug":"dengue-raises-concerns-trend-of-infections-continues-into-september-mohali-news-c-71-1-mli1018-146759-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेंगू ने बढ़ाई चिंता, सितंबर में भी जारी संक्रमण का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेंगू ने बढ़ाई चिंता, सितंबर में भी जारी संक्रमण का सिलसिला
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू का संक्रमण लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। जनवरी से छह सितंबर तक डेंगू के 24 मरीज सामने आए हैं। इनमें से दस मामले अगस्त में दर्ज किए गए। सितंबर में भी संक्रमण का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। कुंभड़ा, बेलौंगी डेराबस्सी, मटौर, बड़माजरा, मुबारकपुर और जुझारनगर को संवेदनशील क्षेत्रों में रखा गया है। इन जगहों पर विभाग की टीमें घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं। लोगों को बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। बारिश के बाद पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग घरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच कर रहा है। कूलर, गमले और पानी की टंकियों की नियमित सफाई पर जोर दिया जा रहा है।
वर्ष डेंगू पॉजिटिव मामले
2023 1325
2024 1530
2025 226
जनवरी से 6 सितंबर 20326 तक 24
इस साल जांच की स्थिति
कुल डेंगू सैंपल 12,370
एसएसएच 8,483
एएसी 3,887
पिछले साल इसी अवधि तक 4,293
बचाव के उपाय और अपील
जिला महामारी विशेषज्ञ अनामिका सोनी ने कहा कि बारिश के बाद मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। कूलर, गमले और पानी के बर्तनों को नियमित रूप से खाली कर साफ करने को कहा गया। अनामिका सोनी ने बुखार या डेंगू जैसे लक्षण होने पर समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चला रही हैं।