फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur Bus Stand: Women's toilet remains closed during the day, sanitation workers rest at night

जीरकपुर बस स्टैंड : महिला शौचालय दिन में रहता बंद, रात को सफाईकर्मीं करते हैं आराम

Thu, 16 Apr 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur Bus Stand: Women's toilet remains closed during the day, sanitation workers rest at night
जीरकपुर। बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का डेरा है। यहां के महिला शौचालय में दिन में ताला पड़ा रहता है। रात को इसमें सफाई कर्मचारी विश्राम करते हैं। इससे महिला यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुरुष शौचालय जाने वाले लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। यही नहीं अब बस स्टैंड शराबियों का अड्डा बन गया है। करीब 5.5 करोड़ की लागत से बना यह दो मंजिला ढांचा अब सिर्फ वाहनों की पार्किंग बनकर रह गया है। ग्राउंड फ्लोर पर बने पुरुष शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं। सुविधाओं के नाम पर यात्रियों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है। यहां 5 से 20 रुपये तक की मांग की जा रही है। यही नहीं, सुरक्षा के नाम पर यहां लगाए सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं। छत पर शराब की खाली बोतलें मिलने से यह साफ हो जाता है कि यह स्थान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन





रैन बसेरा तो बना हुआ है। शौचालय पर ताला लटका है। रात के समय महिला यात्री यहां ठहरती हैं तो वह शौचालय के लिए कहां जाएगी। बस स्टैंड के मैनेजमेंट को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। -हरप्रीत कौर
विज्ञापन




पुरुष शौचालय तो खुला हुआ है। महिला शौचालय पर ताला है। महिलाएं शौचालय के लिए कहां जाएंगी। यह तो हैरानी वाली बात है। बस स्टैंड के कर्मचारियों को इतनी भी समझ नहीं है। -शकुंतला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन





महिला शौचालय पर लगे ताले को जल्द ही खुलवाया जाएगा। इसके अलावा जीरकपुर बस स्टैंड की अन्य समस्याओं को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। -जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर, पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट (पीआरटीसी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed