Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   YouTuber Armaan Malik wife Payal Malik will clean Mohali Kali Mata Mandir for seven days gets religious punish

यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी को धार्मिक सजा: काली माता मंदिर में करेंगी सफाई, बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं

Wed, 23 Jul 2025 07:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

पायल मलिक ने कहा कि मेरी बेटी काली मां की बहुत बड़ी भक्त है। दिनभर वह काली मां-काली मां करती रहती है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपनी बच्ची के लिए वह (काली माता) का लुक बनाऊं।

विज्ञापन
YouTuber Armaan Malik wife Payal Malik will clean Mohali Kali Mata Mandir for seven days gets religious punish
यूट्यूबर अरमान मलिक और पायल मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने पर धार्मिक सजा सुनाई गई है। पायल मलिक ने अश्लील कपड़े पहनकर मां भद्रकाली के रूप में वीडियो अपलोड किया था। इसके लिए पायल मलिक को मोहाली के काली माता मंदिर में धार्मिक सजा सुनाई गई। धार्मिक सजा के तहत वह सात दिन तक मंदिर में साफ-सफाई करेंगी। 8वें दिन कंजक पूजन करेंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि पायल मलिक ने हाल ही में मां काली के वेश में एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया था। पायल मलिक ने कहा कि मैं खुद भी शर्मिंदा हूं। मैं अपनी उस वीडियो के लिए हाथ जोड़कर सभी लोगों से माफी मांगती हूं। 
विज्ञापन


पायल मलिक ने कहा कि मेरी बेटी काली मां की बहुत बड़ी भक्त है। दिनभर वह काली मां-काली मां करती रहती है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपनी बच्ची के लिए वह (काली माता) का लुक बनाऊं। इसलिए मैंने वह वीडियो बनाई थी। मैं मानती हूं कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। ऐसे में मुझे जो भी सजा दी गई है मैं उसके लिए तैयार हूं और अन्य लोगों से भी अपील करती हूं कि जिस तरह कि गलती मैंने की है दूसरा कोई न करें। ऐसे में मैं सभी संगठनों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





अरमान मलिक एक भारतीय यू-ट्यूबर हैं, जो अपने व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी दो पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक और अपने बच्चों के साथ अपने दैनिक जीवन को अपने व्लॉग्स में दर्शाते हैं। अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी-3 में प्रवेश किया था। शो में उनके साथ आने से पहले उन्होंने अपने यू-ट्यूबर चैनल ''''Malik Vlogs'''' के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की थी। यहां वे अपने दैनिक जीवन को अपनी दोनों पत्नियों के साथ साझा करते थे। बिग बॉस ओटीटी-3 में अरमान और उनकी पत्नियों को उनकी पारिवारिक स्थिति और बहुविवाह के मुद्दे पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed