फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth tests positive in drug test; case registered under NDPS Act.

Mohali News: युवक नशा परीक्षण में पॉजिटिव, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth tests positive in drug test; case registered under NDPS Act.
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को नशे की हालत में पकड़ा। सिविल अस्पताल ढकोली में हुए नशा परीक्षण में वह मॉर्फिन और बुप्रेनोर्फिन के लिए पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रताप कॉलोनी, राजपुरा, पटियाला निवासी आकाश कुमार उर्फ आकाशदीप सिंह नशे का आदी है। वह कथित तौर पर अन्य लोगों को भी नशा करवाता है। सूचना के मुताबिक, वह श्मशान घाट जाने वाली सड़क पर वेलवेट होटल के पास नशे की हालत में बैठा रहता है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सड़क किनारे बैठा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार उर्फ आकाशदीप सिंह बताया। पुलिस के अनुसार, उसकी आवाज और व्यवहार से वह नशे में प्रतीत हो रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सिविल अस्पताल ढकोली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed