फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth riding Activa dies due to collision with auto

Mohali News: ऑटो की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत

Fri, 25 Oct 2024 03:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Youth riding Activa dies due to collision with auto
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू के पास डैहर मोड़ पर ऑटो की टक्कर लगने से एक एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 साल के सतनाम सिंह निवासी खजूर मंडी थाना लालड़ू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के जीजा कुलविंदर सिंह निवासी काठगढ, थाना ढकोली ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को अपनी ससुराल खजूर मंडी गए थे। वह और उसका साला सतनाम सिंह एक्टिवा पर सवार होकर काठगढ़ की ओर जा रहे थे जैसे ही वह हाईवे पर डैहर मोड़ पर पहुंचे तो अंबाला की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक ने उनकी एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह और पीछे बैठे दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से सतनाम के कानों में से खून निकलने लगा। उसको तुरंत राहगीरों की मदद से एमएम अस्पताल अंबाला में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान सतनाम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरार ऑटो चालक नरेश कुमार निवासी आईटीआई लालडू के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed