फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth protest against rigging in mayor elections

Mohali News: मेयर चुनाव में धांधली के विरोध में युकां का प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 04:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Youth protest against rigging in mayor elections
चंडीगढ़। मेयर चुनाव में धांधली के विरोध में युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी रहे अनिल मसीह का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल मसीह का पुतला बनाकर कालिख पोतने के बाद उसे भाजपा कार्यालय देने जा रहे थे क्योंकि अनिल मसीह भाजपा के मसीहा हैं। इसी बीच कांग्रेस भवन से 50 कदम की दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। बैरिकेड के पास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद यहां पर पुतला दहन किया गया। लुबाना ने कहा कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने देश की चुनावी प्रक्रिया को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक अनिल मसीह को सजा नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान नवदीप सिंह, मनीष राय, हरमन जस्सर, जतिन मेहता, प्रतीक, मंजूर खान और अंश उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed