फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth preparing for IAS hang, died

आईएएस की तैयारी कर रहे युवक ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth preparing for IAS hang, died
नयागांव। आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ललित कुमार निवासी सीतामणि बिहार के रूप में हुई। वह दशमेश नगर में मां दुर्गा कांप्लेक्स में किराए के मकान में रहता था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें दो लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

ललित के सुसाइड का उस समय पता चला जब उसके सामने वाले कमरे में रहने वाले राहुल कुमार ने सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे का दरवाजा खोला। इस दौरान ललित सामने वाले कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूलता दिखा। इसकी सूचना उसने अपने मकान मालिक बलवंत सिंह को दी। मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया और बताया कि ललित ने पहले भी तीन साल उनके कमरे में रहकर परीक्षाओं की तैयारी की है। वह करीब एक महीना पहले ही घर से वापस आया था। इससे पहले वह दो बार आईएएस की परीक्षा में असफल रह चुका है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस सुसाइड नोट एवं आरोपियों के बारे में खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस को संदेह है कि ऐसा करने से आरोपी भाग सकते हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव कब्जे में लेकर खरड़ सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में अभी जांच चल रही है इसलिए आरोपियों का खुलासा नहीं किया जा सकता। -कुलवंत सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed