फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth killed, three injured in collision of two cars

Mohali News: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 16 Dec 2022 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, three injured in collision of two cars
खरड़। खरड़-कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार रात लगभग नौ बजे खरड़-कुराली रोड पर अमारिया ग्रीन शोरूम के सामने हुआ। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रभात (21) अपने भाई कुनाल शर्मा, अपने दोस्त रोबिन, मनप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह की बहन नवनीत कौर के साथ देर शाम रोबिन की कार में कुराली रोड पर खरीदारी करने के लिए घर से निकले थे। खरीदारी के बाद कार चला रहे रोबिन ने जैसे ही कार यू टर्न करते हुए खरड़ की ओर मोड़ी तो कुराली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर से पिछली सीट पर बैठे प्रभात की ओर का दरवाजा खुल गया और वह जमीन पर जा गिरा। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार मनप्रीत सिंह, उसकी बहन नवनीत कौर व कार चला रहे रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया जहां प्रभात को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सरकारी अस्पताल फेज-6 मोहाली भेज दिया गया। मृतक प्रभात ने इसी महीने 27 दिसंबर को इंग्लैंड में पढ़ाई के लिए जाना था। पुलिस ने मृतक प्रभात के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed