{"_id":"5f82218d8ebc3e1a231f0102","slug":"youth-killed-in-a-dispute-over-car-overtake-in-zirakpur-mohali-news-pkl3905802113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में कार ओवरटेक करने पर हुए विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में कार ओवरटेक करने पर हुए विवाद में युवक की हत्या
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे कार ओवरटेक करने को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनिल ठाकुर (35) निवासी गांव दाऊ खरड़ के रूप में हुई है। अनिल मूलरूप से सरकाघाट (हिमाचल) का रहने वाला था। वह लिफ्ट स्पेयर पार्ट्स व फिटिंग का काम करता था। बता दें कि झगड़े के दौरान दोस्तों के बुलाने पर अनिल घटनास्थल वीआईपी रोड पर पहुंचा था।
अनिल ठाकुर पर हमलावर ने तीन गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोलियां उसके पेट में लगीं, जबकि तीसरी गोली हवा में चला दी। एक गोली पेट के आरपार हो गई, जबकि दूसरी पेट में फंस गई। हमलावर ने गोली चलाने से पहले अपना नाम हैप्पी बराड़ निवासी फरीदकोट बताया था। आरोपी ने कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमलावर के साथ कार में एक युवती भी सवार थी। युवती ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अनिल के दोस्तों ने 112 नंबर कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अनिल ठाकुर को नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल के शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने अनिल के दोस्तों के बयान पर हैप्पी बराड़, एक युवती और 6-7 अन्य युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी बीच, अनिल की मौत की खबर सुनकर मनीष बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। उसे नजदीकी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
अमन के घटना की जानकारी देने पर पहुंचा था अनिल ठाकुर
अनिल ठाकुर के दोस्त विनय का शुक्रवार को जन्मदिन था। विनय ने चंडीगढ़ के एक डिस्कोथेक में अपने दोस्तों के साथ पार्टी के बाद रात एक बजे सेठां के ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद अपने-अपने घर निकल गए। विनय, अमन जैलदार, अरमान व हिमांशु फॉर्च्यूनर कार में अपने एक दोस्त को वीआईपी रोड पर स्थित घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से जा रही एक अन्य फॉर्च्यूनर कार को उन्होंने ओवरटेक किया। इस कार को हैप्पी बराड़ चला रहा था। हैप्पी की गाड़ी में तीन युवक व एक युवती सवार थी। ओवरटेक करने पर गुस्साए हैप्पी बराड़ ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी ओवरटेक कर घेर ली और पिस्टल दिखाकर अरमान को गाड़ी से बाहर निकाल कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। तभी मौके पर एक अन्य लाल रंग की स्विफ्ट गाड़ी में कुछ युवक आ गए, जिन्होंने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, अमन जैलदार ने अनिल ठाकुर को फोन कर झगड़े की जानकारी दी। अनिल ठाकुर अपनी एसेंट कार में वीआईपी रोड पहुंचा, कार में उसके साथ दोस्त मनीष भी था। वहां पहुंचते ही हैप्पी बराड़ ने उस पर तीन गोलियां चला दीं। दो गोलियां अनिल ठाकुर को लगीं, जबकि एक उसकी कार के टायर में जा घुसी। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। एसएचओ गुरबंत ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज मिली है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
मृतक का है 10 महीने का बेटा
अनिल ठाकुर के पिता यशवंत ठाकुर ने बताया कि अनिल की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसका 10 महीने का एक बेटा है। हफ्तेभर पहले अनिल परिवार के साथ हिमाचल गया था और बीते कल ही वह वापस आया था। शाम को विनय की जन्मदिन पार्टी पर वह जीरकपुर आया था।
गोली मारने से पहले हमलावर ने बताया खुद का नाम
विनय ने बताया कि जब उनमें झगड़ा शुरू हुआ तो हमलावर ने गोली चलाने से पहले खुद का नाम हैप्पी बराड़ फरीदकोट बताया और कहा कि उससे पंगा लेने से पहले वह उसकी बैकग्राउंड के बारे में इंस्टाग्राम पर पता करा लें। पुलिस के अनुसार हैप्पी बराड़ अकाली समर्थक है, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।