फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth killed after argument at street vendor, four minors arrested

Mohali News: रेहड़ी पर बहस के बाद युवक को मार डाला, चार नाबालिग गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after argument at street vendor, four minors arrested
जीरकपुर। सोमवार रात करीब 10 बजे मोमोज की रेहड़ी पर मामूली बहस के बाद चार नाबालिग युवकों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को जीरकपुर-पंचकूला सड़क पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे शराब के ठेके के नजदीक अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान विजय निवासी जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी एससीओ 99 गोबिंद विहार बलटाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह डेढ़ महीने पहले ही लुधियाना से यहां रहने के लिए आया था और यहां पीवीसी पैनलिंग का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चारों नाबालिग युवकों को हरमिलाप नगर से गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि वह, उसकी बुआ का लड़का विजय (मृतक) और उनका एक दोस्त सतबीर तीनों शराब के ठेके के नजदीक लगी रेहड़ी पर मोमोज खा रहे थे। तभी चार से पांच युवक पैदल आए जिनके हाथ में डंडे, रॉड और कोई नुकीली चीज थी। उन्होंने बहस के बाद विजय पर डंडे, रॉड व किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमलावरों ने विजय के सिर में डंडे व ईंटें मारी जिसके
विज्ञापन

चलते वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गया।
इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भाई को राहगीरों की मदद से पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे
मृत घोषित कर दिया। इसके बाद
इसकी शिकायत बलटाना चौकी में
दी गई।
शराब के ठेके का लोगों ने किया था विरोध

बता दें कि जिस जगह कत्ल को वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां पर कुछ समय पहले ही ठेका बनाया गया है। इसका स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया था। फिर भी यहां ठेका बना दिया गया। बीती रात हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने कहा कि यहां ठेके के नजदीक लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं। जब वे लोगों को अपनी गाड़ियां साइड करने के लिए बोलते हैं तो वह झगड़ा करते हैं। सोमवार रात भी जो वारदात हुई है वह भी ठेके के नजदीक लगी रेहड़ी के कारण ही हुई है। गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुलिस ने एक-दो बार चक्कर लगाने के अलावा कोई कार्रवाई नही की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स...शिकायत के बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। -जश्नप्रीत सिंह, बलटाना चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed