फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth commits suicide by hanging in village Malan

Mohali News: गांव मालन में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 21 Dec 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in village Malan
लालड़ू। गांव मालन में 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार रात उसके कमरे में गार्डर से बंधे कपड़े के फंदे में लटका मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान साहिल पुत्र दलबीर वासी गांव मालन के तौर पर हुई है। हंडेसरा पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। जांच अफसर जतिंदर पाल ने बताया कि मृतक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था लेकिन किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। वह अपने कमरे में दादा के साथ सोया था और रात करीब 11:00 बजे उसने कमरे में छत के गार्डर के साथ परने का फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। रात करीब 2:00 बजे दादा की आंख खुली तो उसने लटके हुए पोते को देखकर शोर मचाया। साहिल को अंबाला कैंट के एक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान रहता था। इसकी वजह की पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed