{"_id":"6a00efa3d80d3788ef069967","slug":"youth-attacked-with-swords-and-sticks-in-zirakpur-case-registered-against-10-people-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142293-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में युवक पर तलवारों और डंडों से हमला, 10 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में युवक पर तलवारों और डंडों से हमला, 10 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में देर रात कुछ युवकों ने हरियाणा निवासी एक युवक और उसके दोस्तों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवारों और डंडों से वार किया। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है।
छह मई को वह अपने दोस्तों सोनू और महेश से मिलने के लिए जीरकपुर आया था। सात मई की रात वे ढकोली के एक अस्पताल के सामने गाड़ी खड़ी कर ऑनलाइन खाना आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे वहां दो गाड़ियां आकर रुकीं। इनमें से एक कार से उसके गांव के नजदीकी गांव का रहने वाला मुक्का और कुछ अन्य युवक बाहर निकले। दूसरी गाड़ी से भी कई युवक उतरे और उन्होंने तीनों दोस्तों को घेर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने आते ही डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुक्का ने तलवार से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने लगातार कई वार किए, जिससे उसके पैर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उसके दोस्तों सोनू और महेश की भी पिटाई की।
पीड़ितों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए हथियारों सहित अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग गए। घायल संदीप को उसके दोस्त पहले ढकोली के सिविल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।