{"_id":"6ace92b2653fb8b4a102f466","slug":"accused-named-in-four-old-cases-arrested-country-made-pistol-and-cartridges-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1017-147911-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चार पुराने मामलों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चार पुराने मामलों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद
विज्ञापन
झरमड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा, अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर झरमड़ी के निकट नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी रकड़ा, ढाहा, बलाचौर, जिला नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 बोर की एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम हाईवे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नवांशहर जिले में पहले भी चार मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 में मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामला और वर्ष 2023 में दर्ज चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।