Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested for plotting robbery acquitted after 10 years

Mohali News: डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार युवक 10 साल बाद बरी

Sun, 22 Nov 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for plotting robbery acquitted after 10 years
मोहाली। डकैती की साजिश रचने के करीब 10 साल पुराने मामले में मोहाली की अदालत ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ सोनू को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रहा। पुलिस यह भी साबित नहीं कर सकी कि आरोपी मौके पर डकैती की योजना बना रहे थे या वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए उसे बरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मामला 21 जुलाई 2016 का है। पुलिस के अनुसार, गांव भागोमाजरा के पीछे एक खाली प्लॉट में कुछ लोग हथियारों के साथ डकैती की योजना बना रहे थे। वहां खड़ी सफेद स्विफ्ट कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो युवक कार में फरार हो गए थे। गिरफ्तार बलकौर सिंह से .32 बोर का पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। मौके से लोहे की आरी और दो बड़े पेचकस भी मिले थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 399, 402 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

स्वतंत्र गवाह और डकैती की योजना का नहीं मिला सबूत
बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि पुलिस ने किसी स्वतंत्र गवाह को कार्रवाई में शामिल नहीं किया और न ही किसी पुलिसकर्मी को आरोपियों की बातचीत सुनने के लिए डिकॉय बनाया। अदालत ने माना कि पुलिस का कोई गवाह यह साबित नहीं कर सका कि आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे। केवल मौके पर मौजूदगी और हथियारों की बरामदगी से अपराध साबित नहीं होता। अदालत ने हरजीत सिंह को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के जमानती के साथ सीआरपीसी की धारा 437-ए के तहत बांड भरने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed