{"_id":"5ffa079e8ebc3e31aa220dce","slug":"youth-akali-leaders-take-to-the-streets-against-agricultural-laws-mohali-news-pkl40010369","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ अकाली नेता सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ अकाली नेता सड़कों पर उतरे
विज्ञापन
सरकार का पुतला फूंकते यूथ अकाली दल के नेता।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के नए तीन कानूनों के विरोध में शनिवार को यूथ अकाली दल के नेताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। अकाली दल की ओर से शनिवार को जिले में कई जगह प्रदर्शन किया गया और देश के प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। इस दौरान मुख्य प्रदर्शन गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने ट्रैफिक लाइट चौक पर किया गया।
इस प्रदर्शन की अगुवाई यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने की। इस दौरान यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुतले भी जलाए। यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने कहा कि आज का संघर्ष तीन मुद्दों को लेकर किया गया है। मोदी सरकार की तरफ से खेती को लेकर बनाए गए किसान विरोधी कानूनों को लागू करने की एक ओर तो पंजाब सरकार के मंत्री भारत भूषण आशु बयान दे चुके हैं। पंजाब सरकार ने इन कानूनों को लागू कर दिया है और दूसरी ओर कैप्टन सरकार किसान हितैषी होने की ड्रामेबाजी कर रही है। गायकों और किसानों और युवकों के खिलाफ पुलिस मामले दर्ज कर रही है, जिसका यूथ अकाली दल विरोध करती है।
उन्होंने बताया कि इससे साफ दिख रहा है कि मोदी सरकार और कैप्टन सरकार मिलकर बस खेल ही खेल रही हैं। यूथ अकाली दल के जिला मोहाली के प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि मोदी सरकार और कैप्टन सरकार सही ढंग से चल रहे किसान आंदोलन को बिखेरने के लिए अपनी चालें चलना बंद करें और गायकों, लेखकों, किसानों या युवकों के खिलाफ झूठे पर्चे करने बंद न करे। नहीं तो दोनों सरकारों के खिलाफ यूथ अकाली दल बड़ा संघर्ष शुरू करेगा। इस मौके पर देहाती प्रधान मनजीत सिंह मलकपुर, एसपीजीसी सदस्य परमजीत कौर लांडरां, रविंदर सिंह खेडा, सुरिन्दर सिंह रोडा, महिला अकाली दल की प्रधान कुलदीप कौर कंग, हरमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।