फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man going to brother's house was surrounded and beaten, case registered against six accused

Mohali News: भाई के घर जाते युवक को घेरकर पीटा, छह आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Young man going to brother's house was surrounded and beaten, case registered against six accused
मोहाली। गांव कुरड़ी में भाई के घर जा रहे एक युवक को गांव के ही छह लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की है। इस हमले में युवक जख्मी हो गया है। इसकी शिकायत पर सोहाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह, गगनदीप सिंह, भाग सिंह, सतिंदर कौर, जशनदीप सिंह और लखबीर सिंह सभी निवासी गांव कुरड़ी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह वासी गांव कुरड़ी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों के साथ रंजिश चल रही थी। 20 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह स्कूटी पर अपने भाई गुरजीत सिंह फौजी के घर जा रहा था। जब वह भाग सिंह के घर के पास पहुंचा तो लखबीर सिंह कोठी की छत पर खड़ा था। उसने उसे देखकर घेरने की बात कही। तभी जशनदीप सिंह ने तवियों समेत ट्रैक्टर गली में खड़ा करके उसका रास्ता रोक लिया। फिर उक्त आरोपियों ने उसे घेर कर स्कूटी से उठाकर नीचे गिरा दिया। वहीं, प्रभजोत सिंह ने बाई बाजू पर किसी तेजधार हथियार से वार किया, जिससे खून निकलने लगा। गगनदीप सिंह ने रॉड के साथ उस पर वार किए और बाकी सभी ने उसे पकड़कर बुरी तरह मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो उसका भतीजा मौके पर आ गया और उक्त आरोपी हथियार समेत फरार हो गए। लड़ाई में आरोपी गगनदीप सिंह ने उसका पर्स भी निकाल लिया जिसमें पांच हजार रुपये और अन्य कागजात थे।
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते भी आरोपियों ने एक घंटा रोका रास्ता

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसका भतीजा उसे अस्पताल लेकर जा रहा था तो सभी आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इस कारण वह एक घंटा देरी से पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगर आरोपी थोड़ी और देरी तक अस्पताल नहीं जाने देते तो उसकी हालत और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed