{"_id":"6089c8e78ebc3e592158851e","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-blackmailing-woman-overcame-chandigarh-mohali-news-pkl4118109187","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, ब्लैकमेल करने वाली महिला चंडीगढ़ से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, ब्लैकमेल करने वाली महिला चंडीगढ़ से काबू
विज्ञापन
जीरकपुर। मंगलवार को बिजली के सामान की दुकान के मालिक ने बलटाना में अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में चंडीगढ़ निवासी एक महिला पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था कि वह पहले ही लाखों रुपये ले चुकी है और अभी और पैसों की मांग कर रही है। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को चंडीगढ़ निवासी आरोपी महिला पलक गेलन को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पुलिस ने डेराबस्सी अदालत पेश किया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बता दें कि चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-2 में बिजली के सामान की दुकान करने वाले दिनेश कुमार निवासी बलटाना ने मंगलवार घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें दिनेश ने एक महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था और महिला पर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप भी लगाया था।
मृतक दिनेश की पत्नी मोनिका गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी थी कि चंडीगढ़ निवासी पलक गेलन उनके पति की दुकान में कार्यरत थी। उसने उनके पति से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला ने उनके पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था और अब तक लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी। अब भी महिला बार-बार पैसों की मांग कर रही थी। उसकी वजह से उनके पति को कारोबार में भारी घाटा भी हुआ। इसके बाद से उनके पति मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। मोनिका ने बताया कि आरोपी महिला की पैसों की मांग बढ़ती चली गई, जिससे परेशान होकर दिनेश ने आत्महत्या कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि मोनिका की शिकायत पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी पलक गेलन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।