फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man attacked with weapons after falling face down on the road, video goes viral

Mohali News: सड़क पर औंधे मुंह गिराकर युवक पर हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

Sun, 26 May 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with weapons after falling face down on the road, video goes viral
मोहाली। शहर आए दिन दिनदहाड़े हथियारों से हमले के मामले सामने आ रहे हैं। जहां शुक्रवार को सोहाना की मार्केट में दिनदहाड़े एक जिम ट्रेनर मनप्रीत पर कुछ युवकों ने हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया था। वहीं, शनिवार को भी फेज-5 की मार्केट में दिनदहाड़े करीब 1 बजे एक युवक को सड़क पर औंधे मुंह गिराकर उसके ऊपर तलवारों से हमला करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस बेहोश युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा हुआ है और दो हमलावर युवक उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं। फेज-5 में कल्याण ज्वेलर्स की इस मार्केट में युवक पर हमला करके उसे बुरी तरह से पीटा गया है। जब लोगों ने हमलावरों को पकड़ना चाहा तो वह मौके से हथियारों समेत फरार हो गए। यह वीडियो शनिवार दोपहर 1 बजे का है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में फेज-1 थाने के एसएचओ ने बताया कि उनके पास किसी की कोई शिकायत नहीं आई है और उन्हें पता चला है कि घायल किसी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि वीडियो की फुटेज उनके पास आ गई है, जिससे शिकायत मिलने पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मोहाली में आए दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिल रहा है। सरेआम हाथों में तलवार, बेसबॉल और हॉकी-डंडे लेकर युवक मार्केट में दहशतगर्दी फैला रहे हैं। दो दिन लगातार हुई इस गुंडागर्दी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फेज-5 में युवक को औंधे मुंह सड़क के बीच गिराकर पीटा जा रहा है। दुकानदारों ने कहा कि यहां रोजाना युवा लड़के मारपीट की वारदातों को अंजाम देते हैं और पुलिस पैट्रोलिंग नामात्र होने के चलते इन युवाओं को किसी तरह का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने मार्केट में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

जिम ट्रेनर पर आरोपी अनमोल ने किया था जानलेवा हमला
वहीं, गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां साहिब सोहाना के सामने मार्केट की पार्किंग में जिम ट्रेनर पर कातिलाना हमला करने के मामले में हमलावर एक युवक अनमोल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ सोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की भी पहचान की जा रही है। इस हमले में जिम ट्रेनर मनप्रीत पूरी तरह से घायल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनमोल ने जिम ट्रेनर मनप्रीत सिंह को थप्पड़ मार दिया था, इस कारण यह झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनमोल ने अपने साथियों सहित जिम के नीचे मनप्रीत पर तलवारों से हमला कर दिया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। इसमें हमलावर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला करते नजर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-78 में जिम ट्रेनर पर हुए हमले में अनमोल नाम के शख्स की पहचान कर उसके और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 व 341 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। -जसप्रीत सिंह काहलों, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed