{"_id":"690fa563c691422215006f7a","slug":"yellow-paw-on-drug-smugglers-mansion-a-house-and-an-innova-also-attached-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135410-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ड्रग तस्कर की कोठी पर चला पीला पंजा, एक मकान और एक इनोवा भी अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ड्रग तस्कर की कोठी पर चला पीला पंजा, एक मकान और एक इनोवा भी अटैच
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जगतपुरा की अंब साहिब कॉलोनी में ड्रग्स तस्कर की कोठी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह की देखरेख में, जबकि पूरी कार्रवाई की अगुवाई डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने की।
पुलिस के अनुसार, यह कोठी नशा तस्कर भागीरथ पुत्र राजपाल, निवासी मकान नंबर 602, अंब साहिब कॉलोनी की थी। इसे गमाडा भूमि पर अवैध रूप से नशे की कमाई से बनाया गया था। जांच में पाया गया कि इस घर का इस्तेमाल नशा बेचने के अड्डे के रूप में किया जा रहा था और इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
पुलिस ने प्रशासन की मदद से कोठी को ध्वस्त करने के साथ भागीरथ की एक और संपत्ति — सेक्टर 66-बी, आईटी सिटी में मकान और एक इनोवा कार को भी ड्रग्स मनी से खरीदा गया मानते हुए अटैच कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भागीरथ के खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले फेज-11 और फेज-8 थानों में दर्ज हैं।