फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Yashkirat Kaur Hair will compete in four international fencing championships simultaneously

Mohali News: यशकीरत कौर हेयर एक साथ चार अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में भिडेंगी

Tue, 13 Jun 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Yashkirat Kaur Hair will compete in four international fencing championships simultaneously
चंडीगढ़। शहर की महिला तलवारबाज यशकीरत कौर हेयर का चयन एक साथ चार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में हुआ है। यह चैंपियनशिप 17 जून से शुरू होगी। इस संबंधी तलवारबाजी कोच चरणजीत कौर ने बताया कि यशकीरत कौर हेयर का चयन एशियन चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और एशियन गेम्स के लिए किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि जब शहर की खिलाड़ी का चयन एशियन गेम्स के लिए किया हुआ है। उन्होंने बताया कि यशकीरत कौर ने चारों अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में 5 जून और अमृतसर में 8 जून को ट्रायल देकर अपनी दावेदारी पेश की थी। इसके बाद इसका चयन इंडिया टीम में किया गया है।इन प्रतियोगिताओं में दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

- एशियन चैंपियनशिप चीन में 17 से 22 जून तक
- वर्ल्ड चैंपियनशिप इटली में 22 जुलाई से

- वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चीन में 28 जुलाई से
- एशियन गेम्स चीन में 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed