फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wrestler Babita Phogat and Ajay Thakur start 6th Annual Sports Meet

रेसलर बबीता फोगाट और अजय ठाकुर ने की 6वीं एनुअल स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत

Thu, 20 Feb 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat and Ajay Thakur start 6th Annual Sports Meet
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज झंजेडी में 6वीं स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। इन वार्षिक खेलों का उद्घाटन विश्व प्रसिद्ध रेसलर बबीता फोगाट ने किया। भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर विशेष मेहमान थे। दोनों मेहमानों ने आसमान में रंग बिरंगे गुबारे छोड़कर एनुअल स्पोर्टस मीट की शुरूआत की। इस मौके पर जहां क्रिकेट, वॉलीबाल, खो-खो, टेबल टैनिस खेलों में स्टूडेंट्स के बीच मुकाबले करवाए गए, वहीं एथलैटिक में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर, 50 मीटर लड़कियों की स्पून लैमन रेस, थ्री लैग रेस, लोग जंप, हाई जंप व शाटपुट के मुकाबले हुए। बुधवार को पूरा दिन चले मुकाबलों में सभी विभागों के खिलाड़िय़ों ने हर इवेंट में हिस्सा लिया। एथलेटिक मुकाबलों में बेस्ट एथलीट का खिताब कविता और साहिल ठाकुर को मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध रेसलर बबीता फोगाट और भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर ने स्टूडेंट्स को प्रेरित करते हुए अपने विचार साझा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सीजीसी के प्रेजीडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि आज के प्रतियोगी माहौल में वही स्टूडेंट सफल हो सकता है जो पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ हर हिस्सा लें। सीजीसी डायरेक्टर जनरल डॉ. जीडी बांसल ने सभी स्टूडेंट्स और मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सीजीसी लांडरां में भी हुई 15वीं एथलेटिक मीट
सीजीसी लांडरां में भी बुधवार को 15वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का उद्घाटन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भारत के वेटलिफ्टिंग कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता विजय कुुमार ने शिरकत की। इस दो दिवसीय एथलेटिक मीट में सीजीसी के करीब 1000 स्टूडेंट हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ ही 400 मीटर रिले रेस, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप, हाई जंप व लांग जंप के ईवेंट हुए। इसके बाद 2019-2020 में आईके गुजराल पीटीयू में हुए इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूनांमेंट में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed