फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   world senior citizen day, shivalik public school, senior citizen association, mohali

बुजुर्गों को मोहाली डीसी ने दिया बड़ा तोहफा, विभागों को निर्देश

Mon, 27 Jun 2016 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 27 Jun 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
world senior citizen day, shivalik public school, senior citizen association, mohali
- फोटो : demo pic
बुजुर्गों को मान सत्कार देना हमारा पहला फर्ज है। यह बात डीसी डीएस मांगट ने शनिवार को कही। वह फेज-6 शिवालिक पब्लिक स्कूल में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की तरफ से करवाए गए समागम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन को बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति, रोजाना जिंदगी, सेहत व कानून के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी आफिसों में सीनियर सिटीजनों के कामों को पहल के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित दफ्तरों को पहल के आधार पर करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सिस्टम में बदलाव आने के चलते बुजुर्गों को अकेलेपन में रहना मुसीबत बनता जा रहा है। अब संयुक्त परिवार कम होते जा रहे हैं। इस मौके पर डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से सिविल अस्पताल मोहाली में जन औषधि मेडिकल स्टोर जिला रेड क्रॉस सोसायटी की तरफ से चलाया जा रहा है। जो कि सुबह नौ बजे से रात बजे तक खुला रहता है। साथ ही दवाएं  सस्ते रेटों पर मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा डीसी कांप्लेक्स फेज-एक स्थित सुविधा सेंटर शनिवार तक खुला रहता है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान जेएस ठुकराल, चेयरमेन डॉ. अमरजीत सिंह खेहरा, पूर्व प्रधान एचएस  मंडल, प्रिंसिपल एस चौधरी, एसपी जगजीत सिंह प्रेस सचिव अजीत सिंह, परमिंदर सिंह, समाजसेवी डॉ. जीके नंदा, जिला प्रोग्राम अफसर सुखविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed