फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Cooking without fire' competition held on World Food Day

Mohali News: विश्व खाद्य दिवस पर हुई बिना आग के पाक प्रतियोगिता

Thu, 22 Oct 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
'Cooking without fire' competition held on World Food Day
मोहाली। शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6 में विश्व खाद्य दिवस पर कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों के लिए ''''बिना आग के पाक जादू'''' प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वस्थ खान-पान की आदतें, रचनात्मकता और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। नन्हे प्रतिभागियों ने बिना आग के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। उन्होंने अपनी कल्पनाशीलता और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस गतिविधि से बच्चों को पौष्टिक भोजन का महत्व समझाया गया। उन्हें भोजन की बर्बादी रोकने और स्वस्थ विकल्प अपनाने का संदेश भी दिया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2ए की धैर्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2एम की आदित्री दूसरे और अद्विका नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। देवांश चौधरी, तन्वी और वादिका वशिष्ठ को सांत्वना पुरस्कार मिले। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनुपकिरण कौर ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed