फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panjab University wins Checkmate National Moot Court Competition

Mohali News: पंजाब विवि ने जीती चेकमेट राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

Thu, 22 Oct 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Panjab University wins Checkmate National Moot Court Competition
मोहाली। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता ‘चेकमेट’ का खिताब पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने जीत लिया है। देशभर के 22 विधि संस्थानों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फाइनल में पंजाब विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लॉज की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 45 हजार रुपये और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुंबई के बीआईटीएस स्कूल ऑफ लॉ ने दूसरा स्थान हासिल किया और 36 हजार रुपये जीते। चंडीगढ़ की हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ स्कूल को संयुक्त रूप से बेस्ट मेमोरियल का पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत वर्ग में एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब के सेहराज सिंह को बेस्ट स्पीकर चुना गया। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज की मिनिषा वासन सेकंड बेस्ट स्पीकर रहीं। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को कानूनी शोध, तर्क और बहस कौशल प्रदर्शित करने का अवसर दिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों का मूल्यांकन आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के 33 पूर्व विद्यार्थियों ने किया। फाइनल मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता कुणाल दावर, पंजाब के उप महाधिवक्ता रवनीत सिंह जोशी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता तनु बेदी निर्णायक मंडल में शामिल थीं। समापन समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और प्रतियोगिता को कानून के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed