फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Excess weight found in paddy sacks; two commission agents to face fines

Mohali News: धान की बोरियों में मिला अतिरिक्त वजन, दो आढ़तियों पर जुर्माना लगेगा

Thu, 22 Oct 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Excess weight found in paddy sacks; two commission agents to face fines
बनूड़ मंडी : मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन ने की पुष्टि, बोरियों में 700 ग्राम अतिरिक्त धान मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के नेताओं ने बनूड़ अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान दो आढ़तियों की धान की बोरियों में निर्धारित वजन से अधिक धान पाया गया। मार्केट कमेटी ने दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने की बात कही है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला मोहाली अध्यक्ष किरपाल सिंह सियाऊ के नेतृत्व में यह जांच की गई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह पूनिया और महासचिव लखविंदर सिंह कराला सहित अन्य किसान नेता भी मौजूद थे। किसान नेताओं ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी के साथ मिलकर बोरियों का वजन जांचा। जांच में ज्ञान चंद एंड संस की बोरियों में प्रति क्विंटल दो किलो अतिरिक्त वजन मिला। वहीं, चमन लाल फर्म की बोरियों में प्रति क्विंटल एक किलो 700 ग्राम अतिरिक्त धान पाया गया। किसान नेताओं ने बताया कि अन्य आढ़तियों की बोरियों की जांच में वजन सही पाया गया। किसान नेताओं ने इस मामले को लेकर मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन जसवीर सिंह चंदुआ से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित फर्मों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। किसान संगठन ने धान की कटाई के दौरान यह जांच की थी। चेयरमैन जसवीर सिंह चंदुआ ने किसान नेताओं की जांच की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कमेटी के कर्मचारी की मौजूदगी में वजन चेक किया गया था। ज्ञान चंद एंड संस और चमन लाल फर्म की बोरियों में अतिरिक्त वजन पाया गया। दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा।

किसानों की चेतावनी
किसान नेताओं ने भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आढ़ती ने निर्धारित वजन से अधिक तोल किया। या धान की फसल पर किसी प्रकार की कटौती की शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। चेयरमैन चंदुआ ने भी अधिक वजन तोलने वालों को भविष्य में ऐसा मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यह कदम किसानों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed