फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Worker's hand blown off due to fuse blast in ammunition depot

Mohali News: आयुद्ध डिपो में फ्यूज ब्लास्ट होने से उड़ा वर्कर का हाथ

Sun, 25 Feb 2024 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Worker's hand blown off due to fuse blast in ammunition depot
डाक्टरों को ऑपरेशन के दौरान डैमेज कोहनी से आगे बायां हाथ काटना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। दप्पर स्थित आयुद्ध डिपो में वीरवार को ड्यूटी दौरान फ्यूज माइन टैंक को शिफ्ट करते समय हुए ब्लास्टर में एक 28 वर्षीय वर्कर के हाथ के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं दाएं हाथ की दो अंगुलियां, मुंह व शरीर का कुछ अन्य हिस्सा भी झुलसा है।
गंभीर रूप से वर्कर को डेराबस्सी के इंडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों को ऑपरेशन दौरान उसका बायां हाथ कोहनी से आगे का हिस्सा काटना पड़ा। पुलिस ने जख्मी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह मूल निवासी रेवाड़ी, हरियाणा के तौर पर बताई है। वह अभी दप्पर में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मनजीत ने दिए बयान में कहा कि आयुद्ध डिपो दप्पर में वह रेगुलर वर्कर है। हादसे वाले दिन ड्यूटी के दौरान फ्यूज माइन टैंक वाले डमोनेशन के लिए फ्यूज अलग कर रहा था। फ्यूज माइन टैंक वालों को एक जगह से दूसरी जगह रखने लगा तो अचानक एक फ्यूज उसके हाथ में ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार ब्लास्ट के दौरान मनजीत के बाएं हाथ के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों को आपरेशन दौरान कोहनी से नीचे तक बायां हाथ काटना पड़ा, जबकि दाएं हाथ की दो अंगुलियां, मुंह सहित शरीर का अन्य भाग भी झुलस गया है। उन्होंने बताया कि हादसे दौरान फ्यूज का मुंह बाहर की ओर था नहीं तो हादसा और भयानक हो सकता था। जख्मी मनजीत ने दिए बयान में कहा है कि हादसा अचानक हुआ है, जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने मनजीत की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed